5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री नंदलाल मीणा ने पुलिस अधिकारियों को क्यों फटकारा…

खुले मंच पर पूरी घटना की ली सभी से जानकारी
2 min read
Google source verification
Pratapgarh

pratapgarh


पुलिस अधिकारियों को लताड़ा

सर्वसमाज के लोगों ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
सालमगढ़
गत दिनों बड़ासाखथी में कुछ बच्चों के साथ मारपीट और एक बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। इसके कारण ही लोगों में आक्रोष फूटा और सालमगढ़ थाने में घुसकर किए गए उपद्रव के हालात हुए है। यह बात बुधवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री नंदलाल मीणा ने बड़ीसाखथली में खुले मंच पर बालकों, पीडि़त बालिका, लोगों और पुलिस से पूरे घटनाक्रम की वस्तुस्थिति की जानकारी के दौरान कही। पुलिस अधिकारियों को इस मामले में ढिलाई बरतने पर फटकार लगाई। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा। वहीं दूसरी ओर इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर सर्वजन समाज की ओर से कलक्ट्री पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। दूसरी ओर सालमगढ़ थाने में घुसकर पुलिस पर हमला और तोड़-फोड़ के मामले में तीन सौ से अधिक लोगों पर पुलिस ने मामले दर्ज किए है।
गत दिनों हुए सालमगढ़ में उपद्रव के बाद मंत्री नंदलाल मीणा बड़ी साखथली पहुंचे और लोगों से रूबरू हुए। वहां उपस्थित जनसमूह से शांति बनाए रखने के लिए कहा। साथ ही बड़ीसाखथली में बालिका के साथ दुष्कर्म की पीडि़ता और उस दिन साथ आए बच्चों से भी जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही आदिवासी समाज के लोगों को कहा कि अपनी बहन-बेटियों को अकेले बाजार, हाट में नहीं भेजें। वहां उपस्थित जनसभा में पुलिस को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यह हालात पुलिस की कार्रवाई में बरती गई लापरवाही के कारण हुए है। पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि जो भी कार्रवाई है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
इलाके के जनप्रतिनिधियों से भी कहा कि शुक्रवार को प्रतापगढ़ कलक्ट्रेट पहुंचे। वहीं पुलिस अधीक्षक शिवराज मीना को निर्देश दिए कि उदयपुर आईजी को भी शुक्रवार को प्रतापगढ़ बुलाए।
किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
यहां जिला कलक्ट्रेट में सर्वजन समाज की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बताया गया की गई है कि दुष्कर्म का मामला झूंठा है। वहीं आरोप लगाया गया कि मांगीलाल मीणा व अन्य युवकों द्वारा क्षेत्र में अराजकता फैलाई जा रही है। खिलाफ मामला भी दर्ज है। ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाए। इस प्रकार के दस लोगों के नाम भी ज्ञापन में बताए गए है। इनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
बड़ीसाखथली में कई लोग रहे मौजूद
बड़ीसाखथली में खुले मंच पर जानकारी के दौरान मंत्री मीणा ने कहा कि पुलिस की कार्यवाही शुरू से गलत रही। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक शिवराज मीनाा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि दो दुराचारियों के साथ तीन अन्य युवक भी थे। उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। यहां आयोजित सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा, प्रधान सुमन मीणा, उप जिला प्रमुख आशीष जैन सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।