
pratapgarh
अरनोद
मनरेगा संविदा कार्मिक 3४ दिनों से लगातार धरने पर है। साथ ही पंचायती राज मंत्रालयिक कार्मिक भी समर्थन में होकर पंचायती राज कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती 2013 एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती 2013 के संपूर्ण पदों पर भर्ती पूर्ण करने की मांग की जा रही हैं। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरलाल मीणा ने बताया कि नरेगा श्रमिकों को भुगतान राशि नहीं मिलने से श्रमिक नरेगा संविदा कार्मिक के समर्थन में धरना स्थल पर बैठ गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के मस्टररोल नरेगा योजना से जारी होने कारण लाभार्थियों के आवास अधूरे पड़े। बकाया किश्तों का भुगतान भी नहीं हो पाया है। भीषण गर्मी में कार्य स्थल पर भी पानी के मटके, छाया के लिए टेंट, मेडिकल किट इत्यादि सुविधा का अभाव है। मुख्य मंत्री बजट घोषणा के कार्य खाद्यान भण्डार, पशु आश्रय के कार्य भी अधर झूल में धरे रह गए है। इस दौरान धरना स्थल पर ब्लॉक अध्यक्ष हरलाल मीणा, कनिष्क सहायक, उपाध्यक्ष हेमंतसिंह, कोषाध्यक्ष शंकरलाल मीणा, महामंत्री हरिसिंह, मीडिया प्रभारी ईश्वर मीणा, भेरूलाल मीणा, महिपाल राठौर, संतोष मालवीय, सीमा मीणा, वीरेंद्र सिंह आदि कार्मिक धरना स्थल पर मौजूद रहे।
निशुल्क सर्जरी के लिए चार बच्चे जयपुर रवाना
प्रतापगढ़
आरबीएसके कार्यक्रम में कई बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। जिले में बुधवार को ऐसे ही चार बच्चे सर्जरी के लिए जयपुर रवाना किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि आरबीएसके कार्यक्रम में गठित टीमें सभी ब्लॉकों में स्कूल और आगंनबाड़ी पर जाकर वहां बच्चों की अधिसूचित बीमारियों की स्क्रीनिंग कर रही है। इस दौरान जो भी बच्चे चिन्हित 38 प्रकार की बीमारियों से पीडि़त मिल रहें है। उन्हें सरकार द्वारा निशुल्क उपचार व सर्जरी की व्यवस्था करवाई जा रही है। इसी कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला चिकित्सालय से आरसीएचओ डॉ. दीपक मीणा व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरज सेन के नेतृत्व में चार बच्चे निशुल्क सर्जरी के लिए जयपुर के अभिषेक हॉस्पिटल रवाना किए गए। इस अवसर पर आरबीएसके एडीएनओ डॉ. चंद्रपाल महावर, डॉ. विश्वनाथ, डॉ. मुकेश, डॉ. रईश, डॉ. गब्बर, उमाशंकर, सुप्रिया मौजूद थे।
-----
पीपलखूंट
उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोरी ए में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन तहसीलदार रामपाल मीणा की उपस्थिति में हुआ। किसानों को पासबुकें वितरण की। विरासत के 30 नामांतरण खोले गए। बंटवारा 26, सीमा जानकारी एक, विद्युत कनेक्शन के योजना के 60, दीनदयाल के 120 आवेदन आए। श्रमिक कार्ड के 300 आवेदनों का वितरण किया गया। किसानों को 11 भूखंड के पट्टे, पालनहार के 6, पशुपालन विभाग 39, समाज कल्याण के 10 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर विकास अधिकारी, सरपंच बद्रीलाल मीणा, मांगीलाल मीणा, गिरदावर नानालाल निनामा, शान्तिलाल जैन, पटवारी मोहनलाल मीणा, रबिश मीणा, मनीष मीणा, मीरा मीणा, कनिष्ठ लिपिक सत्येन्द्रसिंह, शंकर, देवीलाल एवं कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
Published on:
06 Jun 2018 07:03 pm
