
pratapgarh
रक्तदान के लिए लगी कतारें
छोटीसादड़ी
निकटवर्ती महुडिया गांव में रविवार को जणवा समाज व महुडिय़ा के उत्साही युवाओं द्वारा जीवनरक्षक सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उपखण्ड क्षेत्र के महुडिय़ा में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए उत्साहित युवा कतार में अपने रक्तदान की बारी का इंतजार करते रहे।
जीवनरक्ष ग्रुप के अशोक सोनी ने बताया कि शाम 5 बजे तक 122 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में आचार्य तुलसी ब्लड फाउंडेशन के सुनील ढिलिवाल, प्रधान महावीरसिंह कृष्णावत, उपप्रधान रमेश गोपावत, पूर्व चेयरमैन श्यामसुन्दर अग्रवाल, पालिका उपाध्यक्ष रामचंद्र माली, ओबीसी प्रकोष्ठ के सोहनलाल आंजना, ललित कासमा, अध्यक्ष कांतिलाल दक, कैलाश गोस्वामी, जीवनरक्षक सोसायटी से डॉ. एमएल धाकड़, अशोक सोनी, प्रदीप व्यास, लोकेश जायसवाल, दिनेश रेगर, राकेश गायरी, प्रवीण शर्मा, पुरषोत्तम सोनी, किशन जणवा, विकास सोनी, महेश शर्मा, मुकेश राठौड़, लोकेश रेगर मौजूद थे।
महुडिय़ा जणवा समाज के नोहरे में आयोजित इस मेगा केम्प में यशराज, भंवरलाल, रामनारायण, सत्यनारायण, हरीश, गोविंद, गेहरीलाल, मुकेश, नानालाल, चंद्रशेखर, भंवरलाल, मिट्ठूलाल, प्रहलाद एवं गोपाल जणवा सहित कई लोग मौजूद थे।
भक्ति से प्रभू को भजे तो मिल जाएगा मोक्ष
कृष्ण-रुक्ममणि विवाह प्रसंग का भक्तों ने किया रसपान
छोटीसादड़ी
भगवान भक्ति-भाव से प्रसन्न होते हैं ना कि भगवान को अर्पित किए गए उपहारों से। भगवान को पाने का भक्ति ही एक मात्र सहारा है। भगवान का भक्त उसे सच्चे मन से पुकारे तो भगवान अपने आप खिंचे चले आते हैं। रुक्मणी ने भगवान श्रीकृष्ण को भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ बचपन से ही प्रेम किया। भगवान के पास उन्होंने एक संदेश भेजा, जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण अकेले ही समस्त राजाओं और उनकी सेना के बीच से रुक्मणी का हरण कर लाए और उनसे विवाह किया। यह बात नगर की हिन्दू धर्मशाला में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में पांचवें दिन कथा वाचक हेतराम पाठक ने कही। उन्होंने कहा कि कथावाचक हेतराम पाठक ने कृष्ण-रुक्मणी विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि रुक्मणी के बड़े भाई रुक्मी उनकी शादी शिशुपाल के साथ कराना चाहते थे। जबकि रुक्मणी के सभी संबंधी चाहते थे कि रुक्मणी का विवाह श्रीकृष्ण के साथ हो। रुक्मणी का विवाह शिशुपाल के साथ तय कर दिया गया। यहां कथा का श्रवण करने कई गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे है।
संकल्प से सिद्धि महाभियान की जिला कार्यकारिणी घोषित
प्रतापगढ़ भाजपा के महाभियान संकल्प से सिद्धि की जिला कार्यकारिणी का मनोनयन उदयपुर सह संभाग संयोजक अरुण छोरिया की सहमति से किया गया। महाभियान जिला संयोजक सौरभ जैन दलोट ने बताया कि संकल्प से सिद्धि की जिला कार्यकारिणी में जिला सह संयोजक पद पर मुकेश पालीवाल एवं मनोज सोनी धरियावद को मनोनीत किया गया। जिला कोषाध्यक्ष पद पर पीयूष राज सोनी, जिला सेल संयोजक पद पर निशील छोरिया, जिला मीडिया सेल संयोजक पद पर शुभम जैन रायपुर, प्रतापगढ़ विधानसभा संयोजक पद पर प्रतीक शर्मा एवं धरियावद विधानसभा संयोजक पद पर गोपाल लबाना को मनोनीत किया गया ।
Published on:
10 Jun 2018 07:27 pm
