
पारसोला (प्रतापगढ़)। समीपवर्ती ग्राम पंचायत गोपालपुरा के करसेलीया गांव में रविवार सुबह पांच बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। पांच सात लोग समीप के गांव नलवा में शादी समारोह के बाद पैदल अपने घर लिम्बाखेड़ा आ रहे थे। उसी समय मानागांव की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप ने संतुलन खो दिया और 11 हजार केवी के दो बिजली के पोल को गिराते हुए पैदल चल रहे लोगों पर चढ़ गई। इससे एक बाराती की मौत हो गई, जबकि अन्य चार घायल हो गए।
बारातियों पर चढऩे के बाद वह खाई में गिर गई। जब तक आसपास के लोगों ने दौडकऱ घायलों को संभाला। लेकिन तब तक चालक मौका देखकर फरार हो गया। मृतक शंकरलाल(30) पुत्र मेघा मीणा निवासी लिम्बाखेड़ा है, जबकि कान्ति पुत्र नाथूलाल मीणा,भूलकी पुत्री जगला ,कानीया पुत्र केसा एंव मानकी पुत्री केसा निवासी लिम्बाखेडा गंभीररूप से घायल हो गए।
इन्हें धरियावद सीएचसी पर रैफर किया गया, जिसमें से दो गंभीर घायल को उदयपुर रैफर किया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों का जमघट लग गया। उसी समय सुबह 6 बजे गोपालपुरा सरपंच नाथूलाल मीणा मौके पर पहुंचे और धरियावद थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर धरियावद थानाधिकारी भवानीसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और शव को निकाला गया। पूर्व विधायक नंगराज मीणा सहित सैकड़ों लोगो की मौजूूदगी में पुलिस ने मौके पर ही मृतक का पोस्टमार्तम करवाकर शव परिजनों को सुर्पुद कर दिया। पिकअप को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।
Published on:
12 May 2019 08:37 pm
