5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन

अभिरुचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर
2 min read
Google source verification
Pratapgarh

pratapgarh



प्रतापगढ़
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लौहार गली में राजस्थान राज्य एवं भारत स्काउट व गाइड की ओर से आयोजित अभिरूचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को फैशन शो का आयोजन किया गया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त पुरूषोतमलाल मोड़ के अनुसार ग्रीष्मकालीन अभिरूचि शिविर जो कि बालिकाओं में श्रम के प्रति निष्ठा, आत्मविश्वास जगाने, उन्हें स्वावलम्बी बनाने, उद्देश्य से राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड की ओर से 11 मई से 18 जून 2018 तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहारगली में किया जा रहा है। इसके तहत फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। प्रतियोगिता संयोजक गिरवरलाल सुमन के अनुसार फैशन प्रतियोगिता में 70 बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में परम्परागत पहनावे से लगाकर आधुनिकता तक के परिधान पहनकर बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान योगिता मोची एवं द्वितीय स्थान पूनम सेन ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान ज्योति आंजना ने प्राप्त किया। प्रतियोतिा के निर्णयक मण्डल में गाइडर सुभिता चौधरी, अर्चना सुथार, रजनी सोनी, प्रियंका सुरावत एवं सी.ओ.स्काउट अनिल कुमार गुप्ता थे।
&&&&
संपर्क सडक़ हुई जर्जर
बरसात में बिगड़ जाएंगे हालात
पानमोड़ी
क्षेत्र के गादोला से लेकर पिलूू तक जाने वाली मुख्य सडक़ काफी जर्जर हो चुकी है। इस मार्ग की हालत पिछले बरसात से काफी खराब है। अब फिर बरसात का मौसम शुरू होने वाला है।
लेकिन इस मार्ग की अभी तक सुध नहीं ली गई। इस मार्ग पर जगह-जगह गिट्टी बिखरी पड़ी है। कई जगह बड़े गड्ढे भी है। वहीं गादोला से डेरी तोफाखेड़ा व पिल्लू के बीच की हालत इतनी खराब हो गई कि चार पहिया वाहन को काफी नुकसान होने लगा है। वहीं चेम्बर टूटन, एक्सल टूटना, पंचर होकर वाहन गिरना तो आम हो गया है। खराब सडक़ के किनारों पर बिना मुंडेर के कुएं भी है। जिससे गड्ढे में अगर वाहन का संतुलन बिगड़े तो कुएं में गिरने का खतरा बना रहता है। वाहन से गिट्टी उछलकर चोटिल होने का खतरा भी बना हुआ है। यह मार्ग दो राज्यों को जोडऩे वाला मार्ग है। इस मार्ग से सीधे मध्यप्रदेश के मंदसौर को जोड़ता है। जिससे व्यापार के लिए अहम मार्ग है।