6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़ हादसा: CM गहलोत ने जताया दुःख, शोक संतप्त परिवारों के प्रति जताई संवेदना, अब तक 9 की मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Pratapgarh Accident: 13 died as truck rashes over marriage procession

प्रतापगढ़।

राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Rajasthan Pratapgarh Road Accident) में 9 लोगों की मौत की घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने शोक जताया है। सीएम गहलोत ने Tweet में शोक सन्देश जारी किया है। सीएम ने इस दुखद घटना में मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। साथ ही घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। गौरतलब है कि प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में नेशनल हाइवे 113 के पास सोमवार रात करीब दस बजे दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें सड़क मार्ग से गुजर रही बिंदोली में एक ट्रक जा घुसा और कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है जबकि कई घायल हुए हैं।

ये लिखा ट्वीट में
सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''प्रतापगढ़ के छोटा सदरी में NH-113 पर हुए दुखद हादसे के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। इसमें कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।''

हादसा स्थल पर मची चीख पुकार
छोटी सादड़ी के निकट सोमवार रात निम्बाहेड़ा-चित्तौडगढ़ राजमार्ग पर बिंदौली पर ट्रोला चढ़ जाने से 9 जनों की मौत हो गई, जबकि करीब 21 लोग घायल हो गए। घायलों को छोटी सादड़ी अस्पताल भर्ती करवाया गया। हालत गम्भीर होने से 19 घायलों को उदयपुर रैफर कर दिया। हादसा इतना ह्रदय विदारक था कि घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।

हादसे की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में दुल्हन भी गम्भीर घायल हो गई। उसे भी उदयपुर रैफर किया गया। घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई थी।

मंदिर में धोक लगाने जा रही थी बिन्दौली
जानकारी के अनुसार गाडिय़ा लौहार परिवार में रतनलाल की पुत्री रेखा की सोमवार को शादी थी। मांडे के लोग दुल्हन के साथ बिंदौली के रूप में रामदेवजी मंदिर में पैदल ही धोक लगाने जा रहे थे। रात करीब 9.15 बजे अनियंत्रित ट्रोले ने बिंदौली में चल रहे लोगों को रौंद दिया। हादसे में नौ जनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार जनों ने उदयपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

रास्ते से लौटी बारात
बारात एटारी सांवलिया जी से रात ग्यारह बजे पहुंचने वाली थी। हादसे की सूचना पर बारात रास्ते से ही लौट गई। दुल्हन रेखा को छोटी सादड़ी अस्प्ताल लाया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर उसे उदयपुर रैफर कर दिया।