छोटीसादड़ी. क्षेत्र के मोतीपुरा गांव में 14 अप्रेल की रात घर में घुसकर की गई लूटपाट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। यह वारदात सात जनों ने मिलकर अंजाम दी थी। इनमें से दो नाबालिग भी थे। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी और दो बाल अपचारियों को निरूद्ध किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने बताया कि गत 15 अप्रेल को शोभालाल पिता बोथलाल धाकड़ निवासी मोतीपुरा थाना छोटीसादडी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि एक दिन पहले रात को वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। इस बची छह चोर घुस आये और मेरे, मेरी पत्नी और मेरी लडकियों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर हमें पलंग पर ही बांध दिया और चोर घर से सोने चांदी के गहने और नकदी ले गए। 02 तोले का सोने का टठा ,01 तोले की कान में पहनने के टोस ,10 ग्राम का सोने का मान्दलीया,कान में पहनने का काटा ,तथा मेरी दोनो लडकियों के कान में सोने की बालीयां एवं नगदी लेकर चले गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 138/2022 धारा 394/34 आईपीसी में पजिंबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया ।