प्रतापगढ़. समाज कल्याण विभाग के बांसवाड़ा रोड स्थित छात्रावास में गत दिनों दसवीं की छात्रा के आत्महत्या करने के मामले में फीडबैक लेने ेके लिए राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल शुक्रवार को प्रतापगढ़ आई। यहां आने के बाद वे सीधे सावित्रीबाई फुले छात्रावास गई। मौका मुआयना किया और वापस आकर मिनी सचिवालय सभागार में अधिकारियों व बाल कल्याण समिति के सदस्यों की बैठक ली। इस दौरान स्थानीय बाल कल्याण समिति के सदस्य उनके साथ नहीं आए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यहां बालिकाओं में अभी झिझक है। अपनी बात नहीं कह पाती। बेनीवाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे स्कूलों में हर सप्ताह नौ बैग डे मनाएं, जिससे भाषण प्रतियोगिता जैसी इवेंट हो, ताकि बच्चों में बोलने के प्रति झिझक दूर हो।