
प्रतापगढ़ में फिर से शुरू हो रहा प्रशासन शहरों के संग अभियान, चार मई को पहला शिविर
प्रतापगढ़. प्रशासन शहरों के संग अभियान प्रदेश भर में अब रविवार से शुरू हो रहा है। इसके तहत प्रतापगढ़ शहर में पहला शिविर 4 मई 2022 को बगवास के सामुदायिक भवन में लगेगा। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को सभापति रामकन्या गुर्जर के नेतृत्व में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राज्य सरकार की ओर से पर्यवेक्षक ओ.पी.शर्मा व एसटीपी श्रीमाली ने अब तक के कार्यों की समीक्षा की। परिषद के कार्यवाहक आयुक्त रमेशकुमार परिहार ने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुसार आमजन के कार्यों को सुगमता से एक ही स्थान पर निस्तारित करने के लिए 01 मई से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के दिन और स्थान की जानकारी पर्यवेक्षकों ने ली। उन्होंने कहा कि शिविरों में आमजन को अपने स्वामित्व संबंधी दस्तावेजो की पूर्ति के लिए 69-ए के तहत ज्यादा से ज्यादा आवेदन करवााएं और रूपान्तरण, नामान्तरण ,निर्माण स्वीकृति व शिविर से किये जाने वाले कार्यों को अधिक से अधिक करवाने के लिए प्रोत्साहित करे।
बैठक में सभापति प्रतिनिधि प्रहलाद गुर्जर के अलावा नगरपालिका छोटीसादडी के अधिशासी अधिकारी भैरूलाल सेन, सहायक अभियन्ता जितेन्द्रकुमार मीणा, कनिष्ठ अभियन्ता दुलीचंद सोलंकी, कनिष्ठ सहायक करण डिण्डोर व कम्प्युटर ऑपरेटर पवनकुमार सविता आदि उपस्थित थे।
....
शहर में घर घर कचरा संग्रहण फिर बंद
प्रतापगढ़. शहर में पिछले तीन-चार दिनों से कचरा गाड़ी या फिर से बंद हो गई है। इससे शहर वासियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही है। बताया जाता है कि यहां डंपिग यार्ड में कचरा डालने पर स्थानीय नागरिकों ने फिर से विरोध जताना शुरू कर दिया है।
पांच इमली स्थित इस डंपिंग यार्ड में कचरा डालने के विरोध को भी सभापति रामकन्या प्रहलाद गुर्जर और विधायक रामलाल मीणा के बीच खींचतान को माना जा रहा है। सभापति रामकन्या गुर्जर के निलंबर काल में विधायक मीणा ने व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर सफाई करवाई थी। इससे कचरा गाडिय़ा भी सुचारु रूप से चलने लगी थी, लेकिन नगर परिषद में फिर से रामकन्या गुर्जर के पद संभालने के बाद व्यवस्था फिर से बिगड़ गई।
नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त रमेश चंद्र परिहार का कहना है कि नगर परिषद की जमीन पर डंपिंग यार्ड बना हुआ है और कचरा डालने के लिए यहां के लोग विरोध कर रहे हैं, इसी वजह से कचरा गाडिय़ां बंद है और इसके लिए जल्द विकल्प ढूंढ लिया जाएगा।
Published on:
30 Apr 2022 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
