8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दाल के भावों में हुई बढ़ोतरी, स्टाकिस्टों पर कसेगा शिकंजा

प्रतापगढ़.कोराना काल में गत दिनों से दालों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए सरकार ने आवश्यक कदम उठाए है। विशेषकर स्टॉकिस्टों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिसमें सभी दालों को सम्मिलित कर 5 क्विंटल से अधिक स्टॉक रखने वाले व्यापारियों के लिए स्टॉक के संबंध में दिशा.निर्देश जारी किए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Devi Shankar Suthar

•

Updated: 21 May 2021, 7:08 AM IST

दाल के भावों में हुई बढ़ोतरी, स्टाकिस्टों पर कसेगा शिकंजा

दाल के भावों में हुई बढ़ोतरी, स्टाकिस्टों पर कसेगा शिकंजा


-सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देेश
- रसद विभाग ने जारी की गाइड-लाइन
- अधिक स्टॉक पर होगी कार्रवाई
प्रतापगढ़.
कोराना काल में गत दिनों से दालों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए सरकार ने आवश्यक कदम उठाए है। विशेषकर स्टॉकिस्टों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिसमें सभी दालों को सम्मिलित कर 5 क्विंटल से अधिक स्टॉक रखने वाले व्यापारियों के लिए स्टॉक के संबंध में दिशा.निर्देश जारी किए है। जिसके अनुसार सभी ेको रोजाना स्टॉक का संधारण करना होगा और इसकी सूचना रसद विभाग को मेल के जरिए देनी होगी। जिसमें गोदाम, दुकान, दाल की सूचना देनी होगी। अन्य स्थानों पर स्टॉक नहीं किया जा सकेगा। विभाग की ओर से जांच में अनियमितता पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह गाइड-लाइन की जारी
दालों के स्टॉक संबंधी जानकारी के लिए सरकार की ओर से गाइड-लाइन जारी की गर्ई है। इसके तहत प्रत्येक दुकानदार को अनुज्ञापन अधिकारी से प्रमाणितशुदा स्टॉक रजिस्टर प्रतिदिन निर्धारित प्रपत्र में संधारित किया जाएगा। दुकानदार को अपने स्टॉक की सूचना निर्धारित पत्र में दिनांक 21 मई तक अनुज्ञापन अधिकारी को प्रेषित किया जाना अनिवार्य है। अपने गोदामों का पता एवं पूर्ण विवरण स्टॉक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। स्टॉक रजिस्टर मे दर्ज गोदामों के अलावा अन्य स्थान पर दालों का भण्डारण नहीं किया जाएगा। सप्ताह के अन्त में निर्धारित पत्र में ई.मेल के माध्यम से रिटर्न अनुज्ञापन अधिकारी को देनी होगी। सभी प्रकार की दालों जिसमें उड़द, मूंग, अरहर, मसूर, मोठ, लोबिआ, राजमा, चना, मटर और अन्य दाल को मिलाकर 5 क्विंटल तक स्टॉक रखने वाले व्यापारियों को इससे मुक्त रखा गया है।
आवश्यक जानकारी देनी होगी
दालों के भावों में गत दिनों से काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में इसके कालाबाजारी पर अंकुश और स्टॉक पर नियंत्रण के लिए सरकार की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश मिले है। इसके तहत दुकानदारों को अपने यहां दालों के स्टॉक, गोदाम, दुकान, संधारण किए जाने वाले रजिस्टर आदि की जानकारी विभाग को देनी होगी। इसके बाद कोई अनियमितता पाई जाने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सभी स्टॉकिस्टों को नियत समय पर आवश्यक जानकारी विभाग को भिजवाने के निर्देश दिए है।
बनवारीलाल मीणा
जिला रसद अधिकारी, प्रतापगढ़