6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी ने दी आतंकियों को खुली चेतावनी, खैर मनाओ अजहर मसूद, हमारे जवान आतंकियों को मार-मारकर गुफाओं में भेजेंगे

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटीसादड़ी में सोमवार को आतंककारियों को खुली चेतावनी दी।
less than 1 minute read
Google source verification
yogi adityanath

छोटीसादड़ी (प्रतापगढ़)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटीसादड़ी में सोमवार को आतंककारियों को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा, अयोध्या में राम मंदिर तो जब बनेगा, तब बनेगा, रामलला विराजमान हैं। मंदिर को बनने से कोई रोक भी नहीं सकता है, लेकिन अपनी खैर मनाओ अजहर मसूद।

दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक होगी और भारत के बहादुर जवान आतंककारियों को मार-मारकर गुफाओं में भेजने का कार्य करेंगे। भारत और बजरंगी की ताकत पूरी दुनिया जानती है। अजहर मसूद और उसके आका भी जानते होंगे कि भारत को आंख दिखाने का दुष्परिणाम क्या होने जा रहा है।

योगी सोमवार शाम निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद कृपलानी के समर्थन में छोटीसादड़ी में सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंककारियों को कश्मीर में बिरयानी खिलाती थी और भाजपा ने गोली मारने का कार्य किया है।

उन्होंनेे कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले बयान जारी किए जा रहे हैं, जो कांग्रेस की मानसिकता को बताते हैं। कांग्रेस राज में अराजकता, भ्रष्टाचार, माफियावाद, नक्सलवाद को बढ़ावा दिया गया, जबकि हमने विकासवाद को बढ़ाया है। जातिवाद मानसिकता के लोग विकास नहीं कर सकते।

देश में आज कांग्रेस ढूंढे भी नहीं मिल रही है। अब तो कांग्रेस प्रत्याशी भी अपने क्षेत्र में राहुल को बुलाने के लिए कन्नी काट रहे हैं। प्रत्याशियों का मानना है कि वे क्षेत्र में आएंगे, तो हार जाएंगे। ऐसी कांग्रेस की दुर्दशा पहले कभी नहीं थी। जिस पार्टी में नेतृत्व का अभाव और अकाल हो, ऐसी स्थिति पहले कभी नहीं देखी।

साकार करेंगे महात्मा गांधी का सपना
योगी बोले, महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। यह सपना राहुल गांधी जरूर पूरा कर सकते हैं। भाजपा ने विकास की सोच दी। सर्वांगीण विकास कराया है। यह रामराज्य की अवधारणा को पुष्ट करने और मजबूत करने जैसा है।