5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़ हादसा: ‘मौत का हाईवे’! कुछ ही दूरी पर पहले हो चुका दर्दनाक हादसा, तब 18 को लीला- अब 9 की मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Rajasthan Pratapgarh Accident 13 died, National highway flashback

प्रतापगढ़।

Pratapgarh के छोटी सादड़ी में National Highway 113... इस हाईवे से मौत का हाइवे कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। सोमवार रात यहां एक ट्रक से कुचलने से हुई 9 लोगों की मौत ने साल 2015 में इसी हाईवे पर हुए एक और हृदय विदारक घटना की यादें ताज़ा कर दीं हैं। तब हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने 18 लोगों को लील लिया था। तीन साल पहले हुआ दर्दनाक हादसा सोमवार को हुए हादसा स्थल से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर ही होना बताया जा रहा है। इस हाईवे पर हादसे होने की खबर आये दिन मिलती रहती है।


दिसंबर 2015 में हादसा, 18 की हुई थी मौत
प्रतापगढ़ जिले के धौलापानी थाना इलाके में दिसंबर 2015 के पहले सप्ताह में ही भीषण सड़क हादसा हुआ था। हादसा तेज रफ्तार एक पिकअप वैन के सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराने की वजह से हुआ था। इसमें 11 महिलाओं सहित 18 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई घायल हो गए थे। दुर्घटना जिले के बरोल गांव के पास शाम करीब साढ़े सात बजे हुई थी। वैन में मजदूर सवार थे और यह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई थी।

वैन के ट्रक से टकरा जाने से 12 लोगों ने तो मौके पर ही जबकि 6 ने अस्पताल ले जाते समय या अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया था।


सोमवार को हुए हादसे में ट्रक बना यमदूत

सोमवार को प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में नेशनल हाइवे 113 के पास हुए दर्दनाक हादसे में ट्रक यमदूत बन गया। बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई।

अचानक हुए इस हादसे के कारण चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की रूह कांप उठी। हादसे के बाद हताहत हुए लोगों को छोटी सादड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर घायलों को उदयपुर रैफर कर दिया गया है।

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस नेशनल हाईवे घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन घायलों की संख्या देखकर और वाहन मंगवाने की सूचना दी। हाईवे पर हुई घटना की खबर पूरे शहर में फैल गई। लोग सहयोग करने छोटी सादड़ी अस्पताल पहुंच गए।