6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौतमेश्वर तालाब में पहुंचे एसडीएम, थाना प्रभारी, आखिर सुबह-सुबह क्यों पहुंचे और क्या किया…जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

ग्राम पंचायत, पुलिस, राजस्व और ग्रामीणों ने श्रमदान में दिखाया उत्साह
2 min read
Google source verification
Pratapgarh

pratapgarh


पॉलिथीन एकत्रित कर नष्ट की
कनाड़
राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत रविवार को गौतमेश्वर तीर्थ स्थित तालाब में श्रमदान किया गया। इस दौरान यहां तालाब में फैली पोलिथीन और अन्य कचरे का एकत्रित कर नष्ट किया गया। यहां सुबह सात बजे श्रमदान की शुरुआत की गई। जिसमें उपखंड अधिकारी डॉ. कुलराज मीना ने अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही अरनोद थाना प्रभारी हजारीलाल मीणा, लालगढ़ सरपंच जमनाबाई मीणा ने तालाब में फैली गंदगी का एकत्रित करने में जुट गए है। इसके साथ ही अन्य लोग भी यहां सफाई करने में जुट गए। करीब सवा घंटे तक चले श्रमदान में ग्राम पंचायत, पुलिस, विद्युत निगम कर्मियों और ग्रामीणों ने अपनी भागीदार निभाई और पोलिथीन एकत्रित कर एक गड्ढे में डाली। इसमें आग लगाकर नष्ट किया गया।
गौतमेश्वर तालाब में चलाए गए अभियान में पुलिस, वार्डपंचों और ग्रामीणों ने सफाई की।
कचरे को तगारियों में भरकर एक गड्ढे में डाली गई। अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीण कुल मिलाकर ४४ लोगों ने यहां श्रमदान किया।
अधिकारी से लेकर कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों में निभाई भागीदारी
यहां गौतमेश्वर तालाब में श्रमदान करने वालों में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल थे। जिसमें उपखंड अधिकारी डॉ. कुलराज मीना, थाना प्रभारी हजारीलाल मीणा, सरपंच जमनाबाई मीणा, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्रगिरी गोस्वामी, भाजपा मंडल एसटीएससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जमनालाल मीणा, युवा मोर्चा राजेश कुमावत, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष हीरालाल मीणा, पूर्व कोषाध्यक्ष वेलाराम खराड़ी, उप सरपंच पवन धाकड़, पुलिस उप अधीक्षक शिवसिंह, लाइनमैन बाबूलाल मीणा, रमेश मीणा, पेमा मीणा, सुगनाबाई मीणा, वार्डपंच केशुराम मीणा, जगदीशलाल मीणा, उदयलाल मीणा आदि ने श्रमदान किया।
चुपना
राजस्थान पत्रिका के अभियान के तहत निकटवर्ती रामनगर गांव में तालाब में श्रमदान किया गया। ग्रामीणों ने तालाब की खुदाई की। आसपास की पॉलीथिन को एकत्रित कर एक स्थान पर जलाई गई। इसके साथ ही ग्रामीणों ने तालाब को स्वच्छ रखने की शपथ ली। राजेंद्रसिंह, भंवरसिंह, नंदलाल डांगी, भंवरलाल डांगी, मांगीलाल डांगी, गजेंद्रसिंह, रामेश्वरलाल, कारूलाल डांगी, दिलीप सिंह, सुभाष राव, देवेंद्रसिंह, भरतलाल, युवराज सिंह , कपिलसिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।