1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़
इस बार सावन मास में पांच श्रावण सोमवार होंगे
Play video

इस बार सावन मास में पांच श्रावण सोमवार होंगे

प्रतापगढ़

•

image

Devi Shankar Suthar

•

Updated: 20 Jul 2024, 2:57 PM IST

प्रतापगढ़. आषाढ़ माह के बाद श्रावण मास शुरू होता है। इस बार सावन मास में पांच सोमवार होंगे। वहीं 22 जुलाई से सावन मास प्रारंभ हो रहा है। जिसका समापन सोमवार 19 अगस्त को होगा। ऐसे में इस साल सावन का महीना 29 दिनों का होगा। ङ्क्षहदू पंचाग के आधार पर ज्योतिर्विद डा. संजय गील ने बताया कि इस बार 72 साल बाद श्रावण मास बहुत ही शुभ योग संयोग खासतौर पर सोमवार से शुरू हो रहा है। साथ ही श्रावण की शुरुआत पर अनेक दुर्लभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। जिनमें प्रीति योग, आयुष्मान योग, नवम पंचम योग, शश राजयोग, सर्वार्थ सिद्ध योग आदि प्रमुख है। इसे लेकर श्रद्धालु उत्साहित है।
सावन सोमवार की पांचों तिथियां
सावन का आगाज सोमवार से होगा। जो 22 जुलाई को रहेगा। इसके बाद द्वितीय श्रावण सोमवार 29 जुलाई, तृतीय श्रावण सोमवार 5 अगस्त, चतुर्थ श्रावण सोमवार 12 अगस्त और पंचम श्रावण सोमवार 19 अगस्त को रहेगा।
गोरी सोमनाथ मंदिर में प्रतिदिन रुद्राभिषेक
शहर के कृषि उपज मंडी के पीछे गोरी सोमनाथ महादेव मंदिर पर सावन में प्रतिदिन महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा ने बताया कि यहां श्रावण मास में 22 जुलाई से प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक अभिषेक पंडित आशीष जोशी के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन अलग-अलग भक्त परिवार इसमें भाग लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़