5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन करेगा गौरव यात्रा का विरोध, प्रशासन सकते में

मांगों को लेकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
2 min read
Google source verification
Pratapgarh

pratapgarh


किसान संघर्ष समिति और कांग्रेस की ओर से विभिन मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
दी आंदोलन की चेतावनी
प्रतापगढ़
जिले में किसानों और बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर रविवार को जिला किसान संघर्ष समिति और कांग्रेस की ओर से कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष दूल्हेसिंीह आंजना और पूर्व उपजिला प्रमुख रामलाल मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान कलक्ट्रेट पहुंचे।
यहां पूर्व जिला प्रमुख राम लाल मीणा ने कहा कि रीट शिक्षक भर्ती में सम्पूर्ण टीएसपी क्षेत्र को 28000 में से बहुत ही कम सीटें दी गई है। इन सीटों को दुगुना किया जाए एवं रीट शिक्षक भारती प्रथम लेवल में भी जितने पद थे उतनों का चयन नहीं किया गया है। प्रथम लेवल में बार-बार नियुक्तियों को लेकर आ रही बाधाओं को दूर करते हुए शीघ्र नियुक्तियां दी जाए।
गत यात्रा में मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप बटालियन की घोषणा की थी। उस घोषणा में मुख्यमंत्री ने कहा था की इस बटालिय में सारे के प्रतापगढ़ जिले के अभ्यर्थियों को लगाए जाएंगे। लेकिन विज्ञप्ति में टीएसपी के लिए कुछ ही सीटें देकर प्रतापगढ़ की बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया है।
किसान जिला अध्यक्ष दूल्हेसिंह आंजना ने कहा कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर लहसुन को खरीदना तय कर पंजीयन किया गया। जिसमे से कुछ किसानों की लहसुन पंजीयन कर समर्थन मूल्य पर खरीदी गई। उसके बाद आधे से ज्यादा किसानों की लहसुन खरीदना बंद कर दिया। वहीं समर्थन मूल्य पर खरीदी गई जिंसों का भुगतान किसानों के खातों में नहीं आया है। जिससे रोष है।
ऐसे में किसानों के घरों में लहसुन पड़ी हुई है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हो रही है।
लहसुन को समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए या उसका भावान्तर का मूल्य किसानों के खतों में जमा कराने की मांग की।
किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दौरे से पहले मांगों को पूरा किया जाए।
ऐसा नहीं होने पर मुख्यमंरी वसुंधरा राजे के आगमन पर विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
यह की टीएसपी क्षेत्र की बहुओं को भी तुरंत टीएसपी क्षेत्र का विशेष मूल निवास प्रमाण पत्र जरी करने का आदेश जारी किया जाए।
इस मौके पर अरनोद ब्लॉक अध्यक्ष अरुण सिंह चूण्डावत, अशोक भावसार, कमल सिंह गुर्जर, हरिओम शर्मा, किसान संघर्ष समिति जिला महासचिव मोहनलाल कुमावत, अनिल शर्मा, मोहनलाल डांगी, खातुराम मीणा, बालाराम कुमावत, मानक पाटीदार, राहुल पाटीदार, द्वारका प्रशाद देवड़ा, भारत पारगी, ग्यासपुर सरपंच सूरजमल मीणा समेत कई लोग मौजूद थे।