2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों हुआ प्रतापगढ़ नगरपरिषद सभापति का इतना स्वागत, देखें पूरी खबर

-जहरखुरानी की वारदात के बाद पहली बार नगरपरिषद आने पर हुआ भव्य स्वागत-सभापति ने कहा, शहर विकास पर देंगे ध्यान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Rakesh kumar Verma

•

Updated: 6 Jun 2018, 7:07 PM IST

pratapgarh

आखिर क्यों हुआ प्रतापगढ़ नगरपरिषद सभापति का इतना स्वागत, देखें पूरी खबर

प्रतापगढ़.
मुझे ये नया जीवन प्रतापगढ़ के लोगों की दुआओं से ही मिला है इसलिए ये जीवन प्रतापगढ़वासियों के लिए समर्पित रहेगा। आप सबके स्नेह से में भावविभोर हूं और यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जीवन में आगे मुझसे जो भी प्रतापगढ़ की जनता के लिए हो सकेगा वह में पूरी मेहनत से करुंगा और प्रतापगढ़ में विकास की गंगा बहाने के लिए अपनी टीम के साथ दिनरात काम करुंगा। सभापति कमलेश डोसी ने अपने साथ हुई जहरखुरानी की वारदात के बाद बुधवार को पहली बार नगरपरिषद पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए पहुंचे लोगों से भावुक होते हुए यह बात कही। उन्होंने नगरपरिषद पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लेकर अपना स्थान ग्रहण किया।
आतिशबाजी और नारों के साथ स्वागत
सभापति डोसी के आने को लेकर नगरपरिषद को दुल्हन की तरह सजाया गया। सुबह करीब 11 बजे से ही लोग उनके स्वागत के लिए जुटना शुरू हो गए। बड़ी संख्या में लोग फूल मालाएं हाथ में लेकर उनके स्वागत के लिए खड़े रहे। सभापति शहर में अपने इष्टदेव के दर्शन कर दोपहर करीब सवा 12 बजे नगरपरिषद पहुंचे। सभापति के नगरपरिषद के मुख्यद्वार पर आते ही गगनभेदी नारों के साथ उनका स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों में सभापति के स्वागत करने की होड़ सी मची रही। नगरपरिषद के अंदर आने पर नगरपरिषद आयुक्त अशोक कुमार जैन सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
मंत्री माहेश्वरी ने पूछी कुशलक्षेम
दोपहर करीब सवा बजे जिले की प्रभारी एवं उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी भी नगरपरिषद पहुंची। उनके साथ जिला कलक्टर भंवरलाल मेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा भी थे। माहेश्वरी ने डोसी को सकुशल पहुंचने पर प्रसन्नता जताते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी।
...........................
आखिर क्यों चरमराने लगी सफाई व्यवस्था, देखें पूरी खबर
-शहर में नहीं हो रही सफाई, जगह-जगह गंदगी के ढेर
-वाल्मिकी समाज का नगरनिकायों में सफाई भर्ती में प्राथमिकता को लेकर आंदोलन जारी
प्रतापगढ़.
नगरपरिषद में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज के लोगों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी दूसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों की झाडू डाउन हड़ताल के चलते उन्होंने कार्य का बहिष्कार जारी रखा। जिसके चलते शहर की सफाई नहीं हो पा रही है और जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आने लगे हैं।
धरना दूसरे दिन भी जारी
वाल्मिक समाज संघर्ष समिति के बैनर तले नगरपरिषद के बाहर लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। वाल्मिकी समाज के लोग और नगरपरिषद के सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे और अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते दिखाई दिए।
घरों से नहीं उठा कचरा
हड़ताल के चलते लगातार दूसरे दिन भी डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहन नहीं चले। ऐसे में घरों से कचरा नहीं उठा। जिसके चलते लोगों को घरों में एकत्र कचरे के कारण समस्या का सामना करना पड़ा।
जारी रहेगा धरना प्रदर्शन
वाल्मिकी समाज के लोगों ने बताया कि झाडू डाउन हड़ताल और धरने का दूसरा दिन निकल जाने के बावजूद अब तक नगरनिकायों में वाल्मिकी समाज के लोगों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग पर कोई सकारात्मक गतिविधि होती नहीं दिखाई दे रही है। जिससे वाल्मिकी समाज के लोगों में रोष है और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़