4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वृद्धा पर हमले के आरोप में बहू गिरफ्तार, प्रेमी के साथ मिलकर बनाई थी योजना

प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में एक वृद्धा पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
2 min read
Google source verification
pratapgarh

प्रतापगढ़। छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में 5 अप्रेल को मानपुरा गांव में कमरे के बाहर सो रही एक वृद्धा पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को घटना को अंजाम देने वाली उसकी पुत्रवधू को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में बहू ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।


पुलिस गिरफ्त में आई बहू अनु पत्नी मोहनलाल धाकड़ ने पुलिस को बताया कि गणेशपुरा निवासी बाबू पुत्र शंकरलाल अहीर के साथ अवैध संबंध थे। जिसका उसकी सास शांतिबाई को पता चल गया था। शांति बाई ने इसे लेकर आपत्ति जताई थी।साथ ही अन्नु को अंदेशा था कि कहीं परिजनों व लोगों को यह बात ना बता दें। इसलिए उसने अपने प्रेमी बाबू के साथ मिलकर अपनी सास शांति बाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

दोनों बनाया खास प्लान
दोनों की योजना के मुताबिक 5 अप्रेल को रात्रि में शांतिबाई कमरे के बाहर सो रही थी। इस दौरान रात 12 बजे करीब दो व्यक्ति घर के अंदर घुस गए। वहीं तीन-चार व्यक्तियों ने अनु के कमरे की सांकल लगा दी। जिससे किसी को उस पर शक ना हो। उसके बाद तीन चार व्यक्तियों ने कमरे के बाहर सो रही शांतिबाई के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

बेटे ने दी थी थाने में रिपोर्ट
उसके बाद वृद्धा के पुत्र शंभूलाल पुत्र शंकरलाल धाकड़ ने थाने में रिपोर्ट दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने थाना अधिकारी प्रवीण टांक के नेतृत्व में जलोदा चौकी प्रभारी लालसिंह व पुलिस की एक विशेष टीम गठित की। टीम ने प्रकरण में तकनीकी आधार पर तथा मुखबिर के बताए अनुसार अनुसंधान शुरू किया।

पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
अनुसंधान में सामने आया कि वृद्धा की पुत्रवधू अन्नू धाकड़ के बाबूलाल पुत्र शंकरलाल अहीर के साथ अवैध संबंध है। जिसका शांति बाई को पता था। इससे परेशान होकर बहू ने अपने प्रेमी बाबू के साथ मिलकर उसकी सास शांति बाई को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पुलिस ने बहू और उसके प्रेमी की कॉल डिटेल निकलवाई। इससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया। पुलस ने शुक्रवार को पुलिस ने अनु धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है।