प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ सदर सीट से भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) के प्रत्याशी राजकुमार पाल ने बड़ी जीत हासिल की है । राजकुमार पाल ने सपा प्रत्याशी बृजेश पटेल को 29 हजार से अधिक वोटों से मात दी। राजकुमार पाल की जीत के लिये भाजपा नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाया था, खुद सीएम योगी भी राजकुमार पाल के लिये जनसभा करने पहुंचे थे।