6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पति पत्नी और वो 2’ की शूटिंग के दौरान चोपड़ा फिल्म्स के प्रोडक्शन हेड पर हमला; आयुष्मान खुराना और सारा अली खान हैं लीड

UP Crime: 'पति पत्नी और वो 2' की शूटिंग के दौरान चोपड़ा फिल्म्स के प्रोडक्शन हेड पर जमकर हमला किया गया। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Crime

'पति पत्नी और वो 2' की शूटिंग के दौरान चोपड़ा फिल्म्स के प्रोडक्शन हेड पर हमला। फोटो सोर्स-X

UP Crime: उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर पर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना 27 अगस्त को थॉर्नहिल रोड पर हुई।

बीआर चोपड़ा फिल्म्स के प्रोडक्शन हेड पर हमला

दरअसल, प्रयागराज में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' की शूटिंग हो रही है। शूटिंग के दौरान बीआर चोपड़ा फिल्म्स के प्रोडक्शन हेड जोहेब सोलापुरवाला पर कुछ स्थानीय निवासियों ने हमला किया। इसके बाद अगले दिन कंपनी के लाइन प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी ने सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

झगड़े का कारण नहीं आया सामने

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में फिल्म की टीम और कुछ स्थानीय लोगों के बीच हाथापाई होती हुई दिख रही है। रेडिट पर वीडियो में कुछ लोग फिल्म क्रू के सदस्यों पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचना पड़ा। इस घटना से कलाकारों और क्रू की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। बता दें कि झगड़े का असली कारण अभी तक साफ नहीं है।

हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नगर) अभिजीत कुमार ने मुख्य आरोपी मेराज अली की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है, हालांकि हमले के पीछे की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है।