जांच में मनोज का दावा निकला था गलत
जांच करने वाले डीएसपी हीरालाल कनौजिया ने कहा, "कांस्टेबल ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की थी। जांच के दौरान मेस में तैयार भोजन की गुणवत्ता सही पाई गई। कांस्टेबल मनोज की तरफ से लगाए गए आरोप निराधार थे। एकमात्र वैध आपत्ति ये थी कि उन्हें अपनी ड्यूटी के समय और मेस में खाना बनाने के समय के बीच संतुलन न होने के कारण गर्म खाना नहीं मिल रहा था।"