थानाध्यक्ष से कहा कि अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठानों से कहे कि वे अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवायें तथा आवश्यकता पड़ने पर उसको चेक भी करें। सभी अधिकारी निर्भीक होकर कार्य करेंगे। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त राजन शुक्ला, आईजी डा.कल्लुरी एसपी कुमार, डीआईजी विजय यादव, जिलाधिकारी संजय कुमार, एसएसपी शलभ माथुर, क्षेत्राधिकारी गंगापार सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।