25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Prayagraj / पति ने इस वजह से कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

पति ने इस वजह से कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 2 Oct 2017, 10:38 AM IST

wife murder

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार...

इलाहाबाद. जिले के गंगा पार इलाके में बीते दिनों हुई हत्या का आरोप पति पर ही लगा है। मामला इलाहाबाद के शांति पुरम इलाके का है। जहां मंगलवार की सुबह एक महिला की लाश झाड़ियों में मिली थी। महिला सुबह मोर्निंग वॉक पर निकली थी। जिसके बाद उसका शव वहां की झाड़ियों में मिली था। महिला के शरीर पर कई चोट के निशान थे। उसके बाद उसके पति और स्थानीय लोगों ने बताया था कि लूट करके उसकी पत्नी को मार दिया है। लेकिन रविवार को एसपी ने गंगा पार में देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का खुलासा किया कि उसके पति ने ही पत्नी की हत्या की और हत्या को हादसे की शक्ल देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति एक दवा कंपनी में मैनेजर था।

IMAGE CREDIT: patrika

फाफामऊ इलाके के शान्तिपुराम कॉलोनी के पास झाड़ियों में 32 साल की एक महिला की लाश मिली तो हड़कंप मच गया। लाश की पहचान सीमा गुप्ता के रूप में हुई थी। सीमा रोज की तरह सुबह मॉर्निग वॉक पर निकली थी। वो घर नहीं पहुंची। हत्या की खबर पाकर मौके पर डॉग स्क्वायड फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ पुलिस के अधिकारी भी वहां पहुंचे। सीमा के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने महिला के मोबाइल को ट्रेस किया तो हत्या की गुत्थी सुलझाने लगी। दरअसल महिला के पति पंकज ने एक हफ्ते से ज्यादा दिनों से सीमा को कोई कॉल नहीं की थी। पुलिस ने हत्या के शक में पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दहेज के लिए हत्या की गई थी। और दोनों में कई दिनों से इस बात को लेकर अनबन चल रही थी। पहले तो इस घटना को लूट की शक्ल दी गई लेकिन खुलासा होने पर बात कुछ और निकली।

IMAGE CREDIT: net

हत्यारोपी पति पंकज गुप्ता एक दवा कंपनी में मैनेजर था और हाल में ही फाफामऊ के शान्तिपुराम में किराए का कमरा लेकर अपने चार साल के बच्चे और पत्नी सीमा के साथ रहने आया था। सीमा बेहद खूबसूरत थी। रोज की तरह मॉर्निग वाक पर गई थी। लेकिन घंटो बाद वो घर नहीं लौटी। घ वालों ने इस घटना को लूट के लिए हत्या बताया। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शरीर और सर में चोट के निशान मिले। पुलिस ने महिला के मोबाइल से कॉल डिटेल निकाली तो उसके पति ने अपनी पत्नी सिमा को करीब एक हफ्ते से ज्यादा समय से कोई फोन भी नहीं किया था। पुलिस ने सीमा के पति पंकज को शक के आधार पर उठा लिया। पुलिस के मुताबिक दहेज के लिए ये हत्या की गई थी। पुलिस अब बहुत जल्द इस हत्या की गुत्थी सुलझाने की बात कह रही है।

input- प्रसून पांडेय

IMAGE CREDIT: net