इलाहाबाद. पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी आपराधिक घटनाओं में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आ रही है। डिप्टी सीएम के शहर में लगातार हो रही घटनाओं से लोग परेशान है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घरेलू वारदातों पर रोक लगा पाना पुलिस के लिए संभव नहीं है। इसे अपराधिक घटनाओं से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। लेकिन आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है। कि पति ने अपनी पत्नी को ही मार दिया हो। इसके पहले शांतिपुरम इलाके में एक दवा कम्पनी के मैनेजर ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए मार कर झाड़ियों में फेंक दिया था। तो वहीं आज अपने पति को शराब पीने से मना करना ही पत्नी को इस कदर महंगा पड़ा कि वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है।