वर्चुअल रियलिटी और एलईडी टनल समुद्र मंथन की कथा, कुंभ, प्रयागराज और त्रिवेणी संगम के समृद्ध इतिहास और विरासत की अनोखी अनुभूति कराएगा। वहीं, होलोग्राम और डिजिटल प्रोजेक्शन के माध्यम से महाकुंभ के सार को प्रदर्शित किया जाएगा। महाकुंभ के अनूठे अनुभव संजोने और उन्हें घर ले जाने के लिए विशेष स्मृति चिह्नों का सॉवेनियर स्टोर बनाया गया है। साथ ही यूनीडाइरेक्शनल विजिटर फ्लो और रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से सुरक्षित और तनावमुक्त भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी।