
Mahakumbh
Mahakumbh 2025: महाकुंभ को लेकर सालों से प्रदेश की सरकार तैयारियों में लगी हुई थी। महाकुंभ में स्न्नान के लिए आयी कुछ महिलाओं ने व्यवस्था नहीं होने का सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस शीतलहर में सिर ढकने के लिए आम जनमानस के लिए कोई व्यवस्था नहीं हुआ है।
इन महिलाओं के वायरल होते वीडियो को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्लेटफार्म ‘X’ पर पोस्ट किया और लिखा कि सीधी माँग : तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए भोजन और सिर पर साये की व्यवस्था की जाए।
मेले में हरयाणा से आई एक महिला ने कहा कि देखिये हमलोग दूर से आए हैं तो ये व्यवस्था होनी चाहिए की कम से कम शीत और हवा न लगे। हमारे लिए कोई व्यवस्था नहीं है। अपने लिए जो कम्बल लाये हैं बस उसी से सुरक्षा है। पुलिसवाले बताने के बजाय कहते हैं कि हम खुद यहां नए हैं।
महिलाओं ने कहा कि यहां कुछ नहीं है। कोई व्यवस्था नहीं है। खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। चाय खरीद कर पिए हैं और घर से जो नमकीन-बिस्कुट लाये थे वही खाये हैं। रात भर ऐस ही खुले आमसान में कल भी थे और आज भी हैं। प्लास्टिक पर बैठे हैं। हमारी यही शिकायत है कि कम से कम रहने खाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
संबंधित विषय:
Updated on:
14 Jan 2025 09:38 pm
Published on:
14 Jan 2025 08:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
