मुख्तार अंसारी को सात अप्रैल को पंजाब की रोपड़ जेल से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी लाकर बांदा जेल में शिफ्ट किया गया था। मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज आदि जिलों में मुख्तार अंसारी के खिलाफ चल रहे मुकदमों की सुनवाई के लिये उन्हें वहीं से ले जाया जाना था, लेकिन कोविड के चलते सभी सुनवाइयां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ही हो रही है।