
एनडी तिवारी की मौत
इलाहाबाद. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का गुरूवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उतराखंड के नैनीताल के बलूती गांव में जन्मे एनडी तिवारी का यूपी के इलाहाबाद से खास रिश्ता रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल रहे एनडी तिवारी ने 1944 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की है। एनडी तिवारी 1947 में इलाहाबाद में स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष बने और वह 1945-49 के बीच ऑल इंडिया स्टूडेंट कांग्रेस के सेक्रेटरी भी रह चुके हैं।
एनडी तिवारी का राजनीतिक सफर:
एनडी तिवारी तीन बार उत्तर प्रदेश और एक बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह चौधरी चरण सिंह की सरकार में वित्त और संसदीय कार्य मंत्री रहे बाद में योजना आयोग के डिप्टी चेयरमैन का पद भी संभाला। 1986 से 1987 के बीच एनडी तिवारी प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सरकार में विदेश-मंत्री रहे और 1987 से 1988 में फाइनेंस और कॉमर्स मंत्री भी रहे। 2007 से 2009 के बीच वो आंध्र प्रदेश के गवर्नर का पद भी संभाल चुके हैं।
Updated on:
18 Oct 2018 04:22 pm
Published on:
18 Oct 2018 04:22 pm
