23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Prayagraj / बसपा नेता हत्याकांड में पुलिस ने जिससे की पूछताछ, एनएसयूआई ने उसे बना लिया प्रत्याशी

बसपा नेता हत्याकांड में पुलिस ने जिससे की पूछताछ, एनएसयूआई ने उसे बना लिया प्रत्याशी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एक बार फिर अपराध और धनबल साथ-साथ देखने को मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 6 Oct 2017, 6:37 PM IST

bsp leader murder case

bsp leader murder case

इलाहाबाद. इविवि छात्र संघ चुनाव में एक बार फिर अपराध और धनबल साथ-साथ देखने को मिला। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रावास में बीते दिन बसपा नेता हत्याकांड में पुलिस जिस संदिग्ध छात्र नेता को उठाया था। वो अब वह एनएसयूआई छात्र संघठन का प्रत्याशी है। छात्र नेता अर्पित सिंह राजकुमार कार्यालय में विवाद के बाद में ही राकेश यादव को गोली मारी गई थी। गुरूवार देर रात अर्पित सिंह को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया। हालांकि गिरफ्तारी के समय भी पुलिस बताती रही उसे पूछताछ के लाया गया है। देर रात लगभग 3:00 बजे पूछताछ के बाद और भारी छात्र दबाव के बीच मुचलके और सुपुर्दगी के तहत अर्पित सिंह को छोड़ दिया गया। अर्पित सिंह में भारी भीड़ के साथ नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लिया और चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटा है।

पुलिस सूत्रों की माने तो अर्पित सिंह को इसलिए रिहा किया गया है कि, शुक्रवार को हजारों की संख्या में इकट्ठे थे। छात्र बवाल कर सकते थे। देर रात अर्पित सिंह को एनएसयूआई छात्र संगठन से महामंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया। अर्पित सिंह की उम्मीदवारी को घोषित करते हुए इलाहाबाद शहर उत्तरी के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने पैनल की घोषणा की और अर्पित समेत सभी छात्र नेताओं के नाम की घोषणा की।

यह है पूरी कहानी

इलाहाबाद शहर में बसपा नेता राजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद से कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। राजेश यादव को सोमवार की देर रात उस समय गोली मारी गई जब वह अपने कारोबारी मित्र डॉक्टर मुकुल सिंह के साथ फार्चुनर कार से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद हॉस्टल गए थे। भदोही के दुगुना गांव निवासी राजेश यादव 2017 में ज्ञानपुर विधानसभा से बसपा के बैनर पर चुनाव लड़ चुके हैं। साथ ही बसपा ज्ञानपुर विधानसभा के प्रभारी भी थे। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि, डॉ मुकुल और राजेश देर रात हॉस्टल क्यों गए थे। इन दिनों विवि में छात्रसंघ चुनाव चल रहा है। और तारा चन्द्र में एक अध्यक्ष प्रत्याशी सहित एक महामंत्री का भी चुनाव कार्यालय बनाया गया है। वहीं राजेश यादव की हत्या के बाद संदिग्ध छात्र को क्राइम पुलिस पूछताछ के लिए ले गई थी, जिसे आज सुबह लगभग तीन बजे छोड़ दिया गया।

input- प्रसून पांडेय