President Draupadi Murmu Mahakumbh Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच चुकी हैं, जहां उन्होंने संगम में पवित्र स्नान किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। स्नान से पहले उन्होंने मां गंगा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। इसके साथ ही, उन्होंने अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया।