यात्रियों का बढ़ रहा इंतज़ार
संगम नगरी से आने .जाने वाली ट्रेनों का इंतज़ार लगातार बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए एनसीआर के अधिकारी बेहद सतर्क है। बंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों पर भी कोहरे की मार पड़ रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते सफर करने वाले यात्रियों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को जहां प्लेटफार्म पर घंटों ठंड में इंतजार करना पड़ रहा है ।वहीं घंटो विलंब से चल रही ट्रेनों के चलते सफर कर रहे यात्रियों को खानेण्पीने में भी असुविधा हो रही है। कोहरे के चलते यात्रियों को समय पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।