
महाकुंभ की तैयारियों के बीच केंद्रीय अस्पताल में खुशियों की गूंज सुनाई दी। रविवार और सोमवार को यहां दो बच्चों का जन्म हुआ। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने परिजनों को बधाई देते हुए बताया कि रविवार को जन्मे बच्चे का नाम 'कुंभ' और सोमवार को जन्मी बच्ची का नाम 'गंगा' रखा गया है, जिसे परिजनों की सहमति मिली।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय अस्पताल में विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। यहां ओपीडी, सामान्य वार्ड, प्रसव केंद्र, ऑपरेशन थियेटर और आईसीयू जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
रविवार को 20 वर्षीय सोनम को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसी तरह, सोमवार को गर्भवती शिव कुमारी ने डॉक्टरों की देखरेख में एक बच्ची को जन्म दिया। दोनों मां और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।
उन्होंने कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। परेड स्थल स्थित यह अस्पताल सभी उपकरणों व औषधियों से युक्त है। यहां महिला, पुरुष व बाल रोगियों के लिए अलग-अलग वार्ड व अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि ने बताया कि कुल 231 चिकित्सक इस अस्पताल में तैनात किए गए हैं।
Updated on:
31 Dec 2024 01:11 pm
Published on:
31 Dec 2024 01:10 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
