9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस रसूखदार को नैनी जेल से शिफ्ट करने की तैयारी ,प्रशासन ने कहा कर रहे केस को प्रभावित

एसएसपी और क्राइम ब्रांच ने शासन को भेजी रिपोर्ट...

2 min read
Google source verification
Vinod b lal  shift from naini jail

इस रसूखदार को नैनी जेल से शिफ्ट करने की तैयारी

इलाहाबाद शुआट्स के पूर्व निदेशक प्रशासन विनोद बी लाल के साथ उनके भाइयो की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुआट्स में हुए करोड़ों के घोटाले और तमाम फर्जीवाड़े के दर्ज मामलों के बाद अब विनोद बी लाल और लाल बंधू पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। विनोद बी लाल इन दिनों फिर सुर्खियों में है। बी लाल की कचहरी में पेशी दौरान वायरल हुई तस्वीर जिसमें उनको फोन से बात करते हुए देखा जा रहा है। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने संज्ञान लिया ,और उनकी सुरक्षा में लगे तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए एसपी क्राइम ने शासन को रिपोर्ट भेज दी।

नैनी जेल से शिफ्ट करने की शिफारिस
तो वही पुलिस और प्रशासन के साथ बी लाल की मिलीभगत का भी मामला समाने आया है। जिसके बाद बी लाल की मुसीबत और बढ़ गई है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।एसएसपी आकाश कुलहरि ने शासन के साथ ही जिलाधिकारी सुहास एलवाई को पत्र भेजकर विनोद बी लाल को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की सिफारिश की है।गौरतलब है कि करोड़ों रुपए के घोटाले जमीन हेराफेरी सहित तमाम मामले विनोद बी लाल पर दर्ज है ।जिसके चलते एसपी क्राइम बृजेश मिश्रा ने जिले के कप्तान को पत्र लिखा कि इन सारे मामलों में विनोद बी लाल गवाहों और सबूतों को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में इन्हें जिले से बाहर किसी दूसरी जेल में स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

जाँच करने वाले अधिकारियों के बच्चे पढ़ते है शुआट्स में
एसपी क्राइम में जो रिपोर्ट भेजी है ,उसमें कप्तान को उन्होंने बताया है कि शुआट्स यूनिवर्सिटी में कई बड़े अधिकारियों के बच्चे पढ़ते हैं। उनसे प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। तो वही पुलिस लाइन के आर आई के बेटे भी इन्ही के संस्थान में पढ़ते है।और कुछ अधिकारियों के परिजन उसी संस्थान में नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों के साथ उन की मिलीभगत हो सकती है। जिससे इस केस को या उन पर आरोप लगाने वालो को प्रभावित किया जा सकता है। यही नहीं एसपी क्राइम ने आरआई के खिलाफ जांच की भी मांग की है। बता दें कि बीते दिनों पेशी पर आए विनोद बी लाल पुलिस लाइन से भेजी गई प्रिजर बैन में से पेशी पर नहीं आए। उनके लिए पुलिस लाइन से एक अलग से गाड़ी भेजी गई थी। जिस का मामला संज्ञान में आने पर क्राइम ब्रांच और एसएसपी जांच कर रहे है।

धर्म परिवर्तन का भी आरोप
तो वही आर बी लाल के बाद शुआट्स के कुलपति और यीशु दरवार के पादरी आर बी लाल की गिरफ्तारी का दबाव बढ़ गया है।बता दें की इन तीनो भाइयो पर धर्म परिवतर्न कराने का आरोप भी लगता रहा है।इस समय आर बी लाल और एस बी लाल दोनों भाई फरार चल रहे है।तो वही यीशु दरवार को मिलने वाली विदेश रकम की जाँच शुरू हो गई है।बता दें लाल बंधुओ का अपना सामराज्य है जिसमे किसी भी सरकार ने अब तक दखल नही दिया है। इसके अलावा सरकारे बंधुओ के ही चौखट पर दरवार लगाती रही है। लाल बंधुओं पर शुआट्स में 23 करोड़ के घोटाले समेत काशी नरेश की जमीन कब्जा करने के साथ कई मामले दर्ज विनोद बी लाल पर मुकदमा दर्ज कराने वाले भारतीय जनता पार्टी के काशी प्रांत के नेता दिवाकर त्रिपाठी ने क्राइम ब्रांच को यह जानकारी दी है। विनोद बिलाल को जेल में तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। ऐसे में इनको जेल से कहीं और शिफ्ट किया जाना चाहिए बता दे कि दिवाकर त्रिपाठी के ही मुकदमे में विनोद बिलाल की गिरफ्तारी हुई है।