ग्रेनाइट
इसकी कई किस्में उपलब्ध हैं- खुरदरा, पॉलिश्ड, क्रिस्टल आदि। यह कई रंगों में उपलब्ध है। इसकी फिनिश चमकदार होती है।
उपयोग: खुरदरा ग्रेनाइट बाथरूम के लिए अच्छा माना जाता है। किचन में भी ग्रेनाइट लगाना फायदेमंद रहता है क्योंकि इसकी सफाई आसानी से हो जाती है। साथ ही यह खूबसूरत भी दिखाई देता है। इसकी सही देखभाल की जाए, तो यह ताउम्र साथ निभा सकता है।
ध्यान रहे: यह बहुत मजबूत होता है, लेकिन इसकी साफ-सफाई बेहद जरूरी है। पॉलिश्ड ग्रेनाइट गीला होने पर फिसलन भरा हो सकता है।