11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pune News: फ्लाइंग बस लाने की तैयारी में जुटे नितिन गडकरी, ट्रैफिक से छुटकारा पाने के लिए बनाया ये है प्लान

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि हम 165 रोप वे केबल कार का निर्माण कर रहे हैं। हमारे पास हवा में उड़े वाली बसें हैं। उनमें करीब 150 लोग बैठ सकते हैं। वे ऊपर ही ऊपर जाती हैं। इससे ट्रैफिक की भी समस्या कम होगी।

2 min read
Google source verification
nitin_gadkari.jpg

Union Transport Minister Nitin Gadkari

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने न केवल महाराष्ट्र के पुणे बल्कि सभी बड़े शहरों में बढ़ते हुए ट्रैफिक जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक जबर्दस्त प्लान तैयार किया है। पुणे में फ्लाइंग बस या ट्रॉली बस की योजना साकार हुई तो पुणेकरो को ट्रैफिक की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। यह बात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज पुणे में कही है। आज गडकरी ने पुणे के चांदनी चौक की ट्रैफिक की समस्या को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पुणे की ट्रैफिक से निपटने के उपाय बताते हुए फ्लाइंग बस के बारे में बताया।

महाराष्ट्र के पुणे से सातारा की तरफ जाने वाली सड़क पर होने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए उन्होंने चार मंजिलों वाली सड़क की योजना लाने के बारे में कहा। गडकरी ने कहा कि सातारा रोड पर एलिवेटेड रोड के निर्माण का प्लान बनाया जा रहा है। यानी नीचे एक सड़क होगी और उसके ऊपर दो फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे और उसके भी ऊपर मेट्रो जैसा कोई मास रैपिड ट्रांसपोर्ट की सुविधा होगी। इसके लिए मैंने प्रोजेक्ट तैयार करने का आदेश दे दिया है। यह भी पढ़ें: Mumbai News: शिंदे-राज' और BJP मिलकर शिवसेना का गेम करेंगे ओवर! सबसे बड़ी महानगरपालिका में जीत पर टिकी निगाहें

बता दें कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुणे-बेंगलुरु ग्रीनफील्ड हाइवे की जानकारी भी दी। ’पुणे-बेंगलुरू ग्रीनफील्ड हाइवे का फायदा यह होगा कि मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली गाड़ियां पुणे में आने की बजाए बाहर के रास्तों से ही निकल जाएंगी। इससे मुंबई से बेंगलुरु महज साढ़े चार घंटों में और पुणे से बेंगलुरु का सफर सिर्फ साढ़े तीन घंटों में पूरा किया जा सकेगा। यह सड़क वेस्टर्न महाराष्ट्र के अकाल प्रभावित इलाकों से होकर जाएगी, इससे उन इलाकों के विकास का रास्ता भी खुल जाएगा।

केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी ने बताया कि हम 165 रोप वे केबल कार का निर्माण कर रहे हैं। हमारे पास हवा में उड़े वाली बसें हैं। उस बस में करीब 150 लोग बैठ सकते हैं। वे ऊपर ही ऊपर जाती हैं। इस प्रकार अगर उपर ही उपर यातायात की शुरुआत हुई तो ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल जाएगा। ट्रॉली बस का भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें दो बसों को एक साथ जोड़ा जाता है जो इलेक्ट्रिक केबल पर चलती हैं। इलेक्ट्रिक बस की कीमत करीब सवा करोड़ है। वहीं, ट्रॉली बस की कीमत 60 लाख रुपए है। अगर पुणे महानगरपालिका ऐसी कोई तैयारी दिखाती है तो हम उनकी पूरी कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

पुणे

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग