6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महात्मा गांधी के ‘सेवाग्राम आश्रम’ में सोनिया-राहुल ने धोई थाली

राहुल ने यहां तीन किलोमीटर पैदल मार्च निकाला...
2 min read
Google source verification

पुणे

image

Prateek Saini

Oct 02, 2018

rahul gandhi and sonia gandhi

rahul gandhi and sonia gandhi

(वर्धा/पुणे): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य मंगलवार महाराष्ट्र के वर्धा पहुंचे। सेवाग्राम आश्रम पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी नेताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती और भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस पार्टी बीजेपी के खिलाफ ‘बीजेपी सत्ता छोड़ो’ अभियान शुरू करने जा रही है। इस दौरान सेवाग्राम में सोनिया-राहुल और मनमोहन, खाना खाने के बाद सभी ने थाली धोई।

गौरतलब है कि गांधीजी ने अपने जीवन के अंतिम 12 वर्ष इसी आश्रम में बिताए थे। कांग्रेस नेताओं ने यहां बेल का पेड़ लगाया। तीनों ने आश्रम में ही भोजन किया और बाद में सबने खुद अपनी थाली धोई। राहुल ने यहां तीन किलोमीटर पैदल मार्च निकाला। वे वर्धा में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने आए थे।

किसान आंदोलन के मुद्ये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

किसानों के साथ पुलिस की बर्बरता पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशान साधा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने किसानों पर लाठियां और अश्रुगैस छोड़े जाने की घटना को निंदनीय करार दिया है । कांग्रेस ने कहा है कि राष्ट्रपिता गांधी की 150 वीं जन्मजयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर ऐसा बर्ताव सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है ।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था । आज जवान और किसान एक दूसरे के सामने खड़े है । क्या सरकार अब किसी को प्रश्न पूछने से भी रोकेगी । उत्पादन लागत से 50 फ़ीसदी अधिक मुनाफ़ा देने का वादा कर बीजेपी सत्ता में आई । आज जब किसान सवाल पूछ रहे हैं, तो उन पर डंडे बरसाए जा रहे हैं ।