5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलडोजर से गिरा दिया गरीब का घर, पीड़ित परिवार न्याय के लिए धरने पर बैठा डीएम कार्यालय पर

बुलडोजर से गिरा दिया गरीब का घर, पीड़ित परिवार न्याय के लिए धरने पर बैठा डीएम कार्यालय पर

2 min read
Google source verification
बुलडोजर से गिरा दिया गरीब का घर,  पीड़ित परिवार न्याय  के लिए धरने पर बैठा डीएम कार्यालय पर

बुलडोजर से गिरा दिया गरीब का घर, पीड़ित परिवार न्याय के लिए धरने पर बैठा डीएम कार्यालय पर

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

रायबरेली. शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सलोन थाना क्षेत्र का रहने वाला एक पीड़ित परिवार तख्तियां ले लेकर धरने पर बैठा था।जिसमे लिखा था मुझे न्याय चाहिए, मेरा मकान दबंगों द्वारा गिरा दिया गया है। जिससे हम लोग बेघर हो गए हैं अगर न्याय नहीं मिला तो हम लोग गांव छोड़ने पर मजबूर होंगे हो जाएंगे।पीड़ित परिवार का कहना है कि मेरा मकान गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने मेरे घर को जेसीबी से गिरा दिया है, इस घटना के विषय में जब पुलिस से शिकायत की गई तो पुलिस ने कोई भी कार्रवाई अभी तक नही की है।

दबंग प्रधान पति साउदअहमद अपने साथियों के साथ मिलकर जेसीबी से गिरा दिया मकान

पूरा मामला सलोन थाना क्षेत्र मीरजहापुर के रहने वाले सचिन धोबी का है। बताया जाता है कि पिता की सड़क के किनारे स्थित बुजुर्गों द्वारा दी गई भूमि थी जिसमें पुराना खंडहर जैसा कच्चे मकान बना हुआ था । जिसे गिरा कर नए सिरे से रहने के लिए सचिन धोबी ने आवासी मकान का निर्माण करा रहा था। तभी गांव के दबंग प्रधान पति साउदअहमद अपने साथियों के साथ और मकान जेसीबी से गिरा दिया।

सऊदअहमद के ऊपर है दर्जनों अपराधिक मुकदमे दर्ज

पीड़ित ने बताया कि प्रधान पति सऊदअहमद के ऊपर दर्जनों अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसी कारण पुलिस और राजस्व विभाग उससे डरती है और किसी प्रकार से बोलना नहीं चाहती थी, क्योंकि उसकी आसपास के क्षेत्र में दबंगई चलती है। इसके बाद जेसीबी से पूरा मकान गिरा दिया गया साथ ही पूरे परिवार को कट्टे बंदूक दिखाकर धमकी दे रहे थे एवं गाली गलौज भी महिलाओं से करने लगे।जबकि पुलिस भी मौके पर थी लेकिन किसी ने भी नहीं बोला,जबकि पीड़ित परिवार का यह मानना है कि मेरे पास जमीन के कागज भी हैं लेकिन इन कागजों को किसी ने भी जांचने की कोशिश नहीं की और पूरा मकान गिरा दिया गया है। अब पीड़ित परिवार खुले आसमान में रहने को मजबूर हो रहा है।

सलोन कोतवाल का कहना है
सलोन कोतवाल का कहना है कि राजस्व विभाग की टीम आई थी और उसने ही मकान इनका गिरा दिया है बताया जाता है कि बंजर भूमि थी इसीलिए ऊपर से आदेश आए थे इसलिए यह मकान गिराया गया है।