
अचानकपाली गांव में हाथियों के दल ने सात मकानों को तोड़ा
रायगढ़। Chhattisgarh News: गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र के अचानकपाली गांव में हाथियों का दल ने सात किसानों के मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं कुछ किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। गनीमत रही कि हाथियों की मौजूदगी को लेकर विभागीय टीम गांव के लोगों को भी अलर्ट कर दिया था। इससे किसी प्रकार से जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद सुबह विभागीय टीम गांव पहुंचा और किसानों को हुए नुकसान का आंकलन करने में जुट गया।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवारकी रात गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र के घने जंगल से निकल कर करीब 23 हाथियों का दल अचानकपाली गांव पहुंच गया। यहां खेतों में लगी फसल को पहले तो नुकसान पहुंचाया। वहीं हाथियों का दल गांव के रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचा। बताया जा रहा है कि ग्रामीण गांव में ही झोपड़ीनुमा मकान बनाकर निवास कर रहे थे।
इन मकानों को हाथियों के दल ने तोड़ दिया। बताया जा रहा कि करीब सात मकानों को हाथियों के दल ने तोड़ दिया। रात को हाथियों के आने की जानकारी ग्रामीणों को भी हुई। वहीं ग्रामीणों के द्वारा इस मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। मामले की जानकारी मिलने पर विभागीय टीम भी मौके पर पहुंचा और हो-हल्ला करते हुए हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। वहीं सुबह सुबह विभाग के कर्मचारी फसल और क्षतिग्रस्त मकानों के आंकलन करने में जुट गए। नुकसान के आंकलन के बाद ग्रामीणों को मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सुरक्षित जगह पर ग्रामीण को भेज
क्षेत्र में हाथियों की चहल कदममी को लेकर विभाग के अधिकारी अलर्ट थे। डीएफओ सहित विभाग के अन्य अधिकारी लगातार हाथियों की मानीटरिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हाथियों के दल के अचानक पाली में आने का अनुमान लगाया गया था। ऐसे में मंगलवार शाम को ही उक्त गांव में मुनादी कराते हुए उन्हें सर्तक किया गया। साथ ही कई परिवार को हटा कर दूसरी जगह पर भेजा गया था, ताकि किसी प्रकार से बड़ी अनहोनी घटना नहीं हो।
की जा रही निगरानी
हाथियों की निगरानी की जा सके इसके लिए ट्रेकर नियमित रूप से ट्रेकिंग करते हुए विभागीय अधिकारियों को हाथियों की जानकारी दे रहे हैं। यही नहीं जिन क्षेत्रों में हाथियों की मौजूदगी है, वहां आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को भी सतर्क किया जा रहा है। ताकि क्षेत्र में कोई बड़ी घटना न हो सके।
दहशत में ग्रामीण
गोमर्डा अभ्यारण्य क्षेत्र में वैसे तो हाथियों की मौजूदगी नहीं रहती। पिछले कुछ समय से यहां हाथियों का दल पहुंच रहा है। इस बात को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में है। मौजूदा समय में किसानों को फसल की चिंता भी सता रही है। हाथी जिस क्षेत्र में जाते हैं, वहां फसल पूरी तरह से चौपट हो जाता है।
नहीं करें छेड़खानी
वन विभाग के अधिकारियों ने हाथियों से किसी प्रकार की छेड़खानी नहीं करने की अपील की है। छेड़खानी से ज्यादा नुकसान की आशंका रहती है।
अचानक पाली गांव तक 23 हाथियों का दल पहुंचा गया था। हाथियों के दल ने वहां के कुछ कच्चे मकान और फसल को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों को पहले ही अन्य जगह ठहरा दिया गया था। कोई जनहानि नही है। नुकसान का आंकलन कर मुआवजा की प्रक्रिया की जा रही है। - गणेश यूआर, डीएफओ, सारंगढ़ वन मंडल
Published on:
13 Oct 2023 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
