27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकनिक मनाने गए परिजनों पर मधुमक्खियों का हमला, दादी व पोता गंभीर

घायल दादी व पोता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 5 Jun 2018, 11:47 AM IST

पिकनिक मनाने गए परिजनों पर मधुमक्खियों का हमला, दादी व पोता गंभीर

पिकनिक मनाने गए परिजनों पर मधुमक्खियों का हमला, दादी व पोता गंभीर

रायगढ़. पिकनिक मनाने देलारी के राबो डेम के करीब गए एक परिवार पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। जान बचा कर भागने के दौरान दादी व बचाने के दौरान पोता उनकी चपेट में आ गए। जिसकी वजह से वो घायल हो गए। घायल दादी व पोता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां १२ घंटे के इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शहर के आसपास के पिकनिक स्थलों पर मधुमक्खियों की मौजूदगी पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है। एक बार फिर मधुमक्खियों के झुंड ने एक परिवार पर हमला कर दो सदस्यों को घायल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला रविवार की दोपहर देलारी के राबो डेम के करीब की है। जहां पंूजीपथरा के सराईपाली निवासी विरेंद्र चौहान अपने पूरे परिजनों के साथ पिकनिक मनाने गया था।

Read More : बहन की मौत पर भाई पहुंचा एसपी आफिस, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर लगाई गुहारबहन की मौत पर भाई पहुंचा एसपी आफिस

जहां पिकनिक मनाने के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उनके उपर हमला कर दिया। जिसके बाद चौहान परिवार के सदस्यों के बीच बचाव को लेकर अफरा-तफरी मच गई। इस बीच मधुमक्खियों ने विरेंद्र चौहान व उसकी दादी मायावती को मधुमक्खियों के झुंड ने घेर कर हमला कर दिया। जिससे दादी व पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां करीब १२ घंटे के इलाज के बाद सोमवार की सुबह हालत में सुधार की बात कही जा रही है। देख रेख मे लगी नर्सो ने बताया कि देर शाम दोनों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।

वन विभाग के अधिकारियों को बनाया था निशाना
पिछले माह भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के रामझरना में पिकनिक मनाने गए वन विकास निगम के अधिकारी व कर्मचारी पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। जिसमें वन विकास निगम के डीएफओ व उनके ४-५ कर्मचारी पर मधुमक्खियों ने हमला कर घायल कर दिया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।