
अक्षय शिक्षा अलंकरण समारोह : प्रदेश के 11 श्रेष्ठ शिक्षकों का किया गया सम्मान
रायगढ़. हम शिक्षक हैं, नव सृजन हमारा कर्तव्य है, हजारों नौनिहाल आज हमारी राह देख रहे हैं, क्योंकि हम ही वो हैं जो देश की दशा और दिशा का निर्धारण करते हैं। ये बातें अक्षय शिक्षा अलंकरण समारोह के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिले से आए शिक्षकों के द्वारा कही गई।
ये वो शिक्षक थे जिन्होंने अपने मेहनत, अपनी सूझ-बूझ और अपने अदम्य साहस के दम पर अपने स्कूल को, वहां के बच्चों को एक विशेष पहचान दिलाई है। कार्यक्रम के दौरान चयनित शिक्षकों ने इस सफलता के पीछे के अनुभव का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे यदि शिक्षक ठान ले तो उसका स्कूल प्रदेश में अपनी पहचान बना सकता है।
अक्षय शिक्षा अलंकरण समारोह के दौरान बिलासपुर से धनंजय पांडेय, नरेंद्र तिवारी, दीप्ति दीक्षित को सम्मानित किया गया। वहीं कवर्धा से हेमधर साहू, सुष्मिता डोंगसरे, रूपचंद जायसवाल को सम्मानित किया गया। जबकि सरगुजा से लीना थॉमस, सूरजपुर से सीमांचल त्रिपाठी, महासमुंद से कविता देवांगन और बालोद से ईश्वरी सिन्हा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक होटल में किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश से विभिन्न क्षेत्रों में चयनित ११ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं ३७ शिक्षक व शिक्षिकाओं को अक्षय शिक्षा प्रबोध से सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित यह कार्यक्रम दिन भर चला, जिसके प्रथम सत्र में अलंकरण के लिए चयनित शिक्षकों का अनुभव, कार्य प्रस्तुतिकरण संबोधन का आयोजन हुआ। इसके बाद दूसरे सत्र में अक्षय कुमार पांडेय के जीवन वृत पर पर केंद्रित पुस्तक का लोकार्पण एवं वितरण व शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम हुआ।
ये रहे अतिथि
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बिलासपुर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सीबी बाजपेयी, विशिष्ठ अतिथि केके तिवारी पूर्व कुल सचिव सागर विवि, विवेक गिरी महंत गौरकापा आश्रम कबीर धाम, मनोज स्वाईं शिक्षा मोटिवेटर भिलाई सहित अक्षय शिक्षण समिति के अध्यक्ष विजयिनी पांडेय सचिव, साधना पांडेय, संयोजक सतीश कुमार पांडेय सहित अन्य लोग इस दौरान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भोजराम पटेल ने किया।
Published on:
6 Jun 2018, 12:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.