26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Road Accident: बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर, एक की मौत, दूसरा हुआ घायल

CG Road Accident: रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर, एक की मौत(photo-unsplash)

बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर, एक की मौत(photo-unsplash)

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना कापू थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बेहरामार निवासी आदित्य मिश्रा (21 साल) व सिसरिंगा निवासी अपने साथी विकास के साथ बाइक पर सवार होकर कापू की ओर किसी काम से गए थे। गुरुवार की शाम दोनों लौट रहे थे। वे पत्थलगांव मुख्य मार्ग स्थित लिप्ती गांव के पास पहुंचे थे कि सामने आ रही तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने उन्हें ठोकर मार दिया।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ स्नान करके बेटी के घर आई महिला, पिकअप की चपेट में आने से हुई मौत..

CG Road Accident: मामले की जांच मेें जुटी कापू पुलिस

इस हादसे से बाइक दोनों युवक दूर छिटककर गिर गए। इस बीच उनके सिर व चेहरे पर चोट लगी। इससे आदित्य की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार होग गया।

राह से गुजर रहे लोगों को इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना कापू पुलिस को दी। इधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। कापू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।