24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा नेता के नाबालिग पुत्र ने नाबालिग से किया अनाचार, फिर हुआ फरार

नाबालिग पुत्र पर अपहरण का मामला दर्ज हुआ
2 min read
Google source verification
नाबालिग पुत्र पर अपहरण का मामला दर्ज हुआ

नाबालिग पुत्र पर अपहरण का मामला दर्ज हुआ

रायगढ़. बसपा नेता व जिला पंचायत सभापति के नाबालिग पुत्र पर अपहरण का मामला दर्ज हुआ है वहीं अनाचार के तहत जुर्म दर्ज करने की तैयारी है। पुलिस का कहना है कि अपचारी ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया और उसे गांव के बाहर एक मकान में ले गया।

जहां उसके साथ अनाचार किया। घटना दिनांक के दूसरे दिन रात्रि में नाबालिग किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। इस मामले में पुलिस ने बसपा नेता के नाबालिग पुत्र के खिलाफ पहले ही अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। अब नाबालिग लड़की के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के बाद धारा 376 जोडऩे की बात कही जा रही है। घटना कोसीर थाना क्षेत्र की है।


पुलिस ने बताया कि 25 जून को एक वृद्ध कोसीर थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा था। उसने पुलिस को बताया कि मेरे बेटा-बहू जीवन यापन करने के लिए बाहर कमाने खाने गए हैं। वहीं मेरी 16 वर्षीय पोती मेरे साथ रहती है। 24 जून की रात्रि करीब 08 बजे मेरी पोती कहीं लापता हो गई है।

वहीं वृद्ध दादा ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पोती को जिला पंचायत सभापति व बसपा नेता का 15 वर्षीय पुत्र बहला-फुसला कर ले गया है। वृद्ध की रिपोर्ट पर कोसीर पुलिस इस मामले में धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही थी।


इसी बीच 25 जून को बसपा नेता भी थाने पहुंच गया, जिसने अपने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। ऐसे में पुलिस को यह समझते देर न लगी कि दोनों नाबालिग एक साथ भागे हैं, वहीं वृद्ध ने जो अपने बयान में कहा था वह सही है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में भी धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर लिया। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई।


भाग कर पहुंची घर
पुलिस ने बताया कि 25 जून को रात्रि 9 बजे नाबालिग लड़की किसी तरह आरोपी के चंगुल से भाग कर अचानक अपने घर पहुंच गई और आपबीती अपने दादा को बताई। नाबालिग ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि आरोपी उसे जबरन गांव के बाहर एक कमरे में लेकर गया था।

जहां 24 जून की रात्रि से लेकर 25 जून की रात्रि के बीच कई बार दुष्कर्म किया। वहीं इस मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टी भी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़का पकड़े जाने के भय से कहीं फरार हो गया है।


पहले भी भगा चुका है आरोपी
गौरतलब हो कि इस मामले में जिला पंचायत सदस्य व बसपा नेता के नाबालिग पुत्र के शामिल होने के बाद मामला हाईप्रोफाइल हो गया है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। ग्रामवासियों से मिली जानकारी अनुसार आरोपी पूर्व में भी लड़की को भगा ले गया था, लेकिन गांव की पंचायत में मामले को सुलझा लिया गया था। यह दूसरी बार है जिसमें पीडि़त परिवार ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


-जिला पंचायत सभापति के नाबालिग पुत्र गांव की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे भगा ले गया था। इस दौरान लड़की किसी तरह भाग कर घर पहुंची। लड़की ने अपने बयान में दुष्कर्म की बात बताई है, वहीं मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ 363 के अलावा 376 व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है।
-केएस बल, कोसीर टीआई