
जनरल स्टोर में सेंधमारी, पांच हजार नकदी समेत हजारों का माल ले उड़े चोर, पुलिस की रात्रि गश्त पर उठने लगे सवाल
रायगढ़. सेंधमारी कर चोरी की घटना से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो आरोपियों ने बड़े इत्मिनान से घटना को अंजाम दिया है। उनके द्वारा तोड़े गए दीवार से ही पता चल रहा है कि उन्हें इस घटना को अंजाम देने में कितना समय लगा होगा, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। फिलहाल घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 घरघोड़ा निवासी तुलसी केशरवानी पिता रामचंद्र केशरवारी का रायगढ़ रोड में केशरवानी जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। 17 अक्टूबर की रात तुलसी दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह दुकान आकर देखा तो गल्ले का सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं छत के रास्ते जाकर देखा तो कोई अज्ञात चोर सीढ़ी वाले दीवार में सेंधमारी कर दिया था। पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोर ने दुकान से नकदी रकम पांच हजार रुपए व अन्य सामान को पार कर दिया था।
Read More: कमरे में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, चेहरे में नाखून के निशान, बलेड व गमछा भी बरामद
शार्ट सर्किट के डर से बंद कर दिया था कैमरा
पुलिस जब मौके पर पहुंची और प्रार्थी को उसके दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज दिखाने को कहा गया तो उसने बताया कि उसका कैमरा बंद था। रात में शार्ट सर्किट हो जाने की स्थिति में बड़ा नुकसान हो जाएगा सोचकर वह अपने कैमरे को रात में बंद कर देता है। इस वजह से आरोपी फुटेज में नहीं आ पाए। जबकि पुलिस ने सुंदर तुलसी केशरवानी के दुकान के सामने लगे दुकान व आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें आरोपी दिखे ही नहीं।
संदिग्धों से चल रही पूछताछ
पुलिस की मानें तो आरोपियों को पकडऩे के लिए हर ऐंगल से जांच की जा रही है। वहीं पूर्व में अपराधिक गतिविधियों में शामिल संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेने की बात कह रही है।
-केशरवानी जनरल स्टोर में अज्ञात आरोपियों ने सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। कृष्णकांत सिंह, टीआई घरघोड़ा
Read More: Chhattisgarh News
Published on:
18 Oct 2019 07:36 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
