21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमरे में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, चेहरे में नाखून के निशान, बलेड व गमछा भी बरामद

Murder Case: घर के कमरे मे महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना बीती रात बलौदा थाना के ग्राम जावलपुर की है।
less than 1 minute read
Google source verification
कमरे में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, चेहरे में नाखून के निशान, बलेड व गमछा भी बरामद

कमरे में महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, चेहरे में नाखून के निशान, बलेड व गमछा भी बरामद

बलौदा. पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। हत्या के बाद से पति फरार है। पुलिस जांच में जुटी है।

जावलपुर निवासी सुखलाल केवर्त पत्नी टेटकी बाई एवं बच्चों के साथ रहता था। गुरुवार रात खाना खाकर सो गये। सुबह देर तक टेटकी बाई के नही उठने पर उसका पुत्र कमरे में गया। कमरे में टेटकी बाई जमीन में अचेत पड़ी थी। कुछ हलचल नहीं हुई तो वह चाचा को बुलाने गया। टेटकी बाई मृत पड़ी थी। महिला की मौत की खबर जब गांव वालों को हुई तो लोग एकजुट होने लगे। सूर्यकांत एवं कोटवार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव के लोगों ने बताया कि सुखलाल व पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घटना के बाद से पति सुखलाल फरार है।

Read More: दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपती को ठोका, पत्नी की मौत, पति घायल
पुलिस द्वारा पंचनामा में चेहरे पर नाखून के निशान गला दबाया पाया गया। इस बारे में थाना प्रभारी शत्रुहन सिंह राजपूत ने बताया कि महिला का गला दबा कर हत्या की गई है सही जांच पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। कमरे में ब्लेड एवं गमछा पाया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Read More: केएसके प्रबंधन के खिलाफ अमरण अनशन कर रहे मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, संघ ने कहा-करेंगे आत्मदाह

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग