इन दिनों जिले में लूट, चोरी, हत्या जैसी घटनाओं में इजाफ हो रहा है, जिससे शहरवासी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में बीती रात शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गंधरी पुलिया के पास रहने वाले रमेश उर्फ बब्बू तिवारी पिता स्व. दादूराम तिवारी (65 वर्ष) ब्याज का धंधा करता था, बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी की पहले ही मृत्य हो चुकी है और उसकी दो बेटियों की शादी होने के बाद बब्बू तिवारी अपने घर में अकेला ही रहता था।