मिली जानकारी के मुताबकि, कटघोरा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की लाश खेत में मिली थी। पुलिस ने जांच की तो मामला हत्या का सामने आया। एक युवक ने मछली का जाल चोरी करने की आशंका पर उसे मार डाला। कटघोरा थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव में गुरुवार की सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही स्थित गांव तानाखार के लालजी पाटले (65) के रूप में की। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक खेत में लगाए मछली का जाल चोरी करने की आशंका पर लाठी से बुजुर्ग की हत्या हुई है।