इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जोबी चौकी क्षेत्र के ग्राम फरका नारा निवासी संतोष राठिया पिता खदक राठिया (46 वर्ष) घरघोड़ा थाना क्षेत्र के एसईसीएल के बरौद खदान में काम करता था। ऐसे में गुरुवार को भी ड्यूटी में आया था, जहां से ड्यूटी खत्म होने के बाद रात करीब 11 बजे अपनी बाइक से घर जा रहा था, इस दौरान तेज अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई।