CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो बाइक में आमने-सामने टक्कर होने से एक बाइक चालक की उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ति जिला डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुसमंडा निवासी जुगलाल धृतलहरे पिता ननकुराम धृतलहरे (43 वर्ष) रोजी-मजदूरी का काम करता था।