26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raigarh / CG Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, मौके पर एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

CG Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, मौके पर एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा कर दूर फेंका गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने गांव लौट रहे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 5 May 2025, 12:31 PM IST

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, अंतड़ियां आ गई बाहर… 25 सड़क दुर्घटनाओ में अब तक 11 लोगों की मौत

CG Road Accident: एक बाइक में सवार होकर दो युवक तेज गति से आ रहे थे, इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी करन उरांव पिता सुरेश उरांव (30 वर्ष) शनिवार को बाइक से अपने मामा जोगिंदर उरांव के साथ अपने ससुराल जुनवानी गया था, जहां रातभर रुकने के बाद रविवार को सुबह दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें: CG road accident: Video: कंटेनर-बोलेरो हादसा: 5 लोगों की मौत, मृतकों में 2 सगे मासूम भाई भी शामिल, CM ने जताया शोक

CG Road Accident: इस दौरान लामीदरहा के पास पहुंचे थे कि इनकी बाइक की गति काफी तेज होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक चालक करन उरांव के सिर व शरीर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गया, साथ ही उसके मामा जोगिंदर को भी चोट लगी थी।

इससे जोगिंदर ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया तो परिजन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही करन उरांव को मृत घोषित कर दिया, जिससे घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।