
मुख्यमंत्री रमन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, चुनावी सभा को संबोधित करते हुए महापल्ली में ये कहा...
रायगढ़. रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के महापल्ली में चुनावी सभा लेने के लिए मुख्यमंत्री रमन सिंह गुरुवार को पहुंचे थे। इस सभा में उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की जहां अपील की। वहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने महापल्ली में आयोजित सभा में कहा कि कांग्रेसी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं। रमन को हटाने के लिए ये लोग नकली सीडी बनाते हैं, जब नकली सीडी का खुलासा होता है तो वे अपने ही नेता का सीडी बना लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग एक रुपए किलो चावल देने की चुनावी घोषणा कर सत्ता में आना चाहते हैं, इनको शायद याद नहीं रमन ने वर्ष 2007 में यह योजना शुरू की है आज इस योजना को 11 साल हो चुका है। प्रदेश की जनता को इसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा रमन वोट के लिए कोई योजना नहीं बनाता, जब हम लोग सरकार में आए तब देखा किस तरह यहां गरीबी है। पलायन हो रहा था, लोगों को भूखे सोना पड़ता था। तब हमने सोचा ऐसी योजना बनाएंगे कि किसी मां के बेटे को भूखा सोना नहीं पड़े।
हमने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री खाद्यान सुरक्षा योजना शुरू की। रमन सिंह ने कहा कि चौथी बार प्रदेश में सरकार बनाने के लिए भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कीजिए, मुझे भी आपका वोट और आशीर्वाद मिल जाएगा। उन्होंने प्रथम चरण के मतदान का जिक्र करते हुए कहा कि 18 में से 14 सीटें हम जीत रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गिरधर गुप्ता, सुभाष पांडेय, गुरुपाल भल्ला व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Published on:
15 Nov 2018 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
