
आधी रात पेशाब करने निकला घर से बाहर, घट गई ऐसी घटना कि रातो - रात मोहल्ले में मचा हड़कंप
रायगढ़ . बीती रात चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के विनोबानगर में 11 साल के बच्चे को एक नकाबपोश द्वारा खींच कर ले जाने का मामला सामाने आया है। हालांकि वह नकाबपोश अपने मंसूबे में सफल हो पाता। इससे पहले ही बच्चे ने उसे दांत से काट कर भाग गया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 14 सितंबर को धु्रव कुमार साहू ने चक्रधर नगर थाने में आवेदन देकर बताया कि वह विनोबा नगर बोईरदादर में किराए के मकान में रहता है। 13 अक्टूबर की रात 12 बजे उसका 11 वर्षीय बेटा भूपेश साहू बाथरूम करने के लिए घर से बाहर निकला था। तभी नकाबपोश हाथ में बैग पकड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने भूपेश के मुंह को दबा कर उसे पीछे गली से मेन गली तक घसीटते हुए ले गया। तभी किसी तरह भूपेश उसके हाथ को दांत से काट कर खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया और भाग कर घर पहुंचा। इसके बाद घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
रात में ही लग गया था लोगों का मजमा
घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने आसपास के लोगों को जगाया और इसकी जानकारी दी। इसके बाद पूरे मोहल्ले में लोगों का मजमा लग गया और सभी उक्त आरोपी को खोजने लगे, लेकिन वह कहीं नहीं दिखा। अचानक हुए इस घटना से बालक के परिजन सकते में आ गए हैं और काफी भयभीत भी हैं। इसलिए उनके द्वारा घटना की शिकायत थाने में की गई है। हालांकि पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
खंगाल रहे सीसीटीवी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना की शिकायत के बाद आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि उक्त आरोपी के बारे में कोई सुराग मिल सके। फिलहाल अभी तक पुलिस को कोई क्लू नहीं मिला है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
चक्रधरनगर पुलिस दे रही यह दलील
पुलिस की माने तो एक अकेला व्यक्ति 13 साल के बच्चे का कैसे अपहरण कर सकता है। यह जरूर है कि उक्त आरोपी ने बच्चे के मुंह को दबाकर उसे घसीटते हुए सडक़ तक लाया है इसका भी कुछ कारण हो सकता है। पुलिस ने बताया कि चूंकि आरोपी बैग पकड़ा था और नकाब भी पहना था, ऐसे में वह चोरी करने की नीयत से आया होगा। वहीं जब बच्चे ने उसे देख लिया तो पकड़े जाने के डर से वह उसके मुंह को दबाया होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
पीड़ित परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की है। यह मामला अपहरण के बजाय चोरी का भी हो सकता है। फिलहाल मामले को जांच में लिया गया है। वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
युवराज तिवारी, टीआई, चक्रधरनगर
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
15 Oct 2019, 8:36 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.